लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के नक्सली, परिवार की 40 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बिहार के एक नक्सली और उसके परिवार की 40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति धनशोधन रोधी कानून के तहत कुर्क की है।

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन के प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सक्रिय सदस्य और नेता रामबाबू राम उर्फ ​​राजन/प्रहार/निखिल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

नक्सली नेता के खिलाफ जबरन वसूली और कथित गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जारी किए गए एक अस्थायी आदेश के अनुसार कुर्क संपत्तियों में रामबाबू और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और इमारतें शामिल हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इनकी कुल कीमत 40.23 लाख रुपये है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘आरोपी ने अपराध से अर्जित आय का निवेश अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर विभिन्न अचल संपत्तियों को हासिल करने के लिए किया है ताकि उन्हें स्वच्छ छवि के तौर पर दिखाया जा सके।’’

ईडी ने रामबाबू के खिलाफ बिहार पुलिस द्वारा दर्ज कम से कम 28 प्राथमिकियों और कई आरोपों को संज्ञान लेने के बाद मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos