लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड से कथित मानव तस्कर को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में झारखंड के एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया। व्यक्ति पर 5,000 से ज्यादा लोगों की तस्करी करने का आरोप है। एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। पन्नालाल महतो उर्फ गंझू राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक मामले की जांच के संबंध में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद है और इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 10 दिसंबर को रांची की विशेष धन शोधन निरोधक अधिनियम अदालत ने उसे पांच दिन के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

महतो झारखंड के खूंटी जिले का रहनेवाला है और 2006 और 2015 में राज्य की पुलिस ने उसे इन कथित अपराधों में गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसे इन मामलों में जमानत मिल गई थी।

निदेशालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ महतो के खिलाफ खूंटी, रांची और दिल्ली में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपहरण और तस्करी के संबंध में मामला दर्ज हैं।’’

एजेंसी ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि उसने ‘5,000 से कम लोगों की तस्करी तो नहीं ही की होगी।’’ निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि उसने झारखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों में अवैध मानव तस्करी से संबंधित गतिविधियों से भारी संपत्ति अर्जित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब