लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को किया गिरफ्तार, सात दिन की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:04 IST

Open in App

लखनऊ, 10 फरवरी लखनऊ की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को सात दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

गायत्री की हिरासत 11 फरवरी की सुबह 10 बजे से शुरु होगी। जिला न्यायाधीश (तृतीय) दिनेश कुमार शर्मा ने यह आदेश ईडी की अर्जी को मंजूर करते हुए दिया है। बुधवार को ईडी के विशेष वकील कुलदीप श्रीवास्तव ने अर्जी पर बहस की। उनका कहना था कि बतौर खनन मंत्री गायत्री ने अपनी आय से अधिक संपति अर्जित की है।

ईडी की प्रारम्भिक पूछताछ में गायत्री की दो करोड़ 98 लाख रुपए से अधिक संपति का पता चला है। ईडी के अनुसार लेकिन गायत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि गायत्री के बहुत सारे फर्म हैं, जिसमें कई करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं। इनका लड़का अनिल प्रजापति इन कम्पनियों का निदेशक है। इनकी कई संपत्तियां अमेठी, लोनावला व गोवा में होने की जानकारी मिली है। इस संदर्भ में गायत्री से पूछताछ आवश्यक है।

ईडी ने अदालत से कहा कि लिहाजा 10 दिन के लिए गायत्री की पुलिस हिरासत मंजूर की जाए। 26 अक्टूबर, 2020 को विजिलेंस ने गायत्री के खिलाफ आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया था। 14 जनवरी, 2021 को इसी आधार पर ईडी ने भी जांच शुरु की।

सोमवार को गायत्री को इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। गायत्री बलात्कार के एक मामले में पहले से ही जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब