लाइव न्यूज़ :

ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीतियों के प्रमुख स्तंभ : पर्यावरण मंत्री

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता भारत की जलवायु परिवर्तन रणनीतियों के प्रमुख स्तंभों में से हैं।

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जलवायु दूत और उद्योग एवं उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री सुल्तान अल जाबेर के साथ एक डिजिटल बैठक में यादव ने सीओपी 26, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य संबंधित मामलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता भारतीय जलवायु परिवर्तन रणनीतियों के प्रमुख स्तंभों में से हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि अक्षय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा, जीवाश्म ईंधन से मिलने वाली ऊर्जा से सस्ती हो।

बैठक के बारे में ट्वीट करते हुए यादव ने कहा, “यूएई के जलवायु दूत डॉ. सुल्तान अल जाबेर के साथ उच्च स्तरीय संवाद में इस बात का जिक्र किया कि भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने समेत सभी क्षेत्रों में यूएई के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को काफी अहमियत देता है।”

बैठक के दौरान, उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में पहले से ही लगभग 151 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन स्थापित क्षमता है, जो कुल स्थापित क्षमता का 39 प्रतिशत है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। यादव ने कहा कि भारत ने 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा स्थापित करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल