लाइव न्यूज़ :

यूपी में शत्रु सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशव्यापी कार्रवाई का दिया निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2022 08:50 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए गृह विभाग की निगरानी में प्रदेशव्यापी कार्रवाई शुरू की जाए एवं शत्रु सम्पत्ति की सुरक्षा, निगरानी व प्रबन्धन के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम ने जनपदों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासतों की बेहतर ब्राण्डिंग पर जोर दिया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एक साइबर अपराध थाने की स्थापना की जरूरत।राज्य स्तर पर संयुक्त साइबर ‘को-ऑर्डिनेशन’ टीम गठित की जाएः योगी आदित्यनाथ

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु सम्पत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अतिक्रमण की भी सूचना है, ऐसे में सभी शत्रु सम्पत्तियों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए गृह विभाग की निगरानी में प्रदेशव्यापी कार्रवाई शुरू की जाए एवं शत्रु सम्पत्ति की सुरक्षा, निगरानी व प्रबन्धन के लिए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए।

जनपदों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासतों की बेहतर ब्राडिंग पर जोर दिया

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों को ‘वाइब्रेंट’ बनाने के लिए हमें नियोजित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों एवं जनपदों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासतों की बेहतर ब्राण्डिंग करते हुए यहां पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को आकार दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों, एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर), एनएसएस के कैडेट/स्वयंसेवकों को इन क्षेत्रों का भ्रमण कराये जाना चाहिए।

प्रदेश के हर जिले में एक साइबर अपराध थाने की स्थापना की जरूरत

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निवासरत सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों व अर्धसैनिक बलों के जवानों को ‘सरहद के सिपाही’ के रूप में पहचान देते हुए यहां की व्यवस्था को सुचारु रखने में आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाना भी उचित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में केन्द्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का 100 प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर सुरक्षा के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस परिक्षेत्र के बाद अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर अपराध थाने की स्थापना की आवश्यकता है; यह थाना स्थानीय सुविधानुसार जिलों के रिजर्व पुलिस लाइन में स्थापित किया जा सकता है।

राज्य स्तर पर संयुक्त साइबर ‘को-ऑर्डिनेशन’ टीम गठित की जाए

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर संयुक्त साइबर ‘को-ऑर्डिनेशन’ (समन्वय) टीम गठित की जाए, जिसमें पुलिस विभाग के अलावा साइबर विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस संबध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के संकल्प की पूर्ति में ‘सेफ सिटी परियोजना’ अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के अन्तर्गत आधुनिक नियंत्रण कक्ष, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केन्द्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में आपात बटन व अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह