कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पेश कर सकती ज्यादा सीटों की दावेदारी

By एस पी सिन्हा | Published: May 14, 2023 04:36 PM2023-05-14T16:36:06+5:302023-05-14T16:37:21+5:30

कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से यह संभावना जताई जाने लगी है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्ष की राजनीति पर असर पड़ सकता है।

Encouraged by the thumping victory in Karnataka, the Congress may claim more seats in the Lok Sabha elections | कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पेश कर सकती ज्यादा सीटों की दावेदारी

कर्नाटक में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पेश कर सकती ज्यादा सीटों की दावेदारी

Highlightsबिहार में कांग्रेस अधिक से अधिक लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर सकती हैजिससे राजद और जदयू के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती हैकर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता में अपनी कुछ शर्तें जोड़ सकती है

पटना: कर्नाटक में मिली जबरदस्त जीत के बाद बिहारकांग्रेस की भी बांछे खिल गई हैं। ऐसे में कहा जाने लगा है कि बिहार में कांग्रेस अधिक से अधिक लोकसभा सीट पर दावेदारी पेश कर सकती है, जो राजद और जदयू के लिए मुश्किल खड़ा कर सकती है। ऐसे में यह भी संभावना जताई जाने लगी है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्ष की राजनीति पर असर पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगे के सफर की बात है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

कहा जा रहा है कि कर्नाटक में शानदार जीत के बाद कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता में अपनी कुछ शर्तें जोड़ सकती है। ऐसे में संभावना यह भी जताई जाने लगी है कि नीतीश कुमार को विपक्षी एकता के नेतृत्व से पीछे हटना पड़ सकता है। सीटों के बंटवारे में  भी अब कांग्रेस अपनी वाजिब हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहेगी।

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा का चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिये प्रारंभिक परीक्षा थी। हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगा कि कर्नाटक के नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले देश के मतदाताओं का मूड बदलने का काम कर सकते हैं। वैसे भी हिमाचल प्रदेश की तरह कर्नाटक ऐसा राज्य है जो हर पांच साल में सरकार बदल देता है। 

अलबत्ता लोकसभा चुनाव से पूर्व होने वाले चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक के नतीजे इन्हें प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्षी एकता की मुहिम से वे पार्टियां भी जुड़ सकती हैं, जिन्हें अब तक कांग्रेस से परहेज था। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विपक्ष की एकजुटता जितनी ताकतवर होगी।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष उतना ही मजबूत होगा। इनका कहना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लड़ाई के लिये कांग्रेस का मजबूत होना जरुरी है। लेकिन सभी दल एकसाथ आ जायेंगे, इसपर सवाल उठाये जा रहे हैं। 

Web Title: Encouraged by the thumping victory in Karnataka, the Congress may claim more seats in the Lok Sabha elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे