लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के टीका लगवाने से प्रोत्साहित होकर दिल्ली के लोगों ने ली टीके की पहली खुराक

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लेने के एक दिन बाद 70 वर्षीय मुकेश सहगल ने दिल्ली के ‘हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट’ में जाकर टीका लगवाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया।

सहगल ने अपने परिवार वालों को इसके बारे में नहीं बताया था और कोवैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद उन्होंने व्हाट्सऐप के जरिये उन्हें इसकी जानकारी दी।

टीका लगवाने के बाद डेढ़ घंटे तक निगरानी में रखे गए सहगल ने कहा कि उन्हें अच्छा लग रहा है और वह राहत महसूस कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें टीका लगवाने का प्रोत्साहन कहां से मिला, सहगल ने कहा, “कल जब मोदीजी ने टीका लगवाया तो मुझे इससे प्रोत्साहन मिला और विश्वास बढ़ा।”

विजय नगर के निवासी सहगल से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी भी टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, जिस पर उन्होंने कहा, “एक पत्नी को विश्वास में लेना कठिन होता है। दरअसल, मैंने अपने परिवार में इसके बारे में किसी को नहीं बताया था। लेकिन मैं अपने सभी परिजनों से कहूंगा कि वे भी टीका लगवाएं।”

न्यू राजेंद्र नगर की निवासी कामिनी सोनी (69) ने अपने पति द्वारा टीके की पहली खुराक लगवाने के बाद टीका लगवाया।

उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के प्रति उन्हें कोई संशय नहीं था।

सोनी ने कहा, “हम टीके के आने का इंतजार कर रहे थे और जब हमारे प्रधानमंत्री ने टीका लगवाया तो हम पूरी तरह आश्वस्त हो गए। वह हमारे लिए आदर्श हैं।”

सराय रोहिल्ला के निवासी सुनील रुस्तगी (61) ने कहा कि उन्होंने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करने से पहले सोमवार को एम्स के एक डॉक्टर से सलाह ली और प्रधानमंत्री द्वारा टीका लगवाने के बाद वह भी इसके प्रति आश्वस्त हो गए।

पिछले साल दिवाली से दो सप्ताह पहले रुस्तगी और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

दिल्ली पुलिस की 4 बटालियन में कार्यरत राम कुमार (33) ‘हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट’ में अपने दिल की मासिक जांच करवाने के लिए आए थे और इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के टीके की पहली खुराक के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लिया।

उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी के चलते पहले वह टीका लगवाने में संकोच कर रहे थे लेकिन जब उन्होंने देखा कि 50 वर्ष की आयु से अधिक के मरीज टीका लगवा रहे हैं तो इससे उन्हें प्रोत्साहन मिला।

कुमार ने कहा कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने मंगलवार को टीका लगवा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग