लाइव न्यूज़ :

शिक्षण समुदाय को साइबर सुरक्षा पर काम करने को प्रोत्साहित करें : यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा

By भाषा | Updated: December 2, 2020 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे शिक्षण समुदाय को साइबर सुरक्षा पर काम करने और इस विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रेरित करें।

आयोग ने उल्लेख किया है कि सरकार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया में है और तब तक स्कूल स्तर पर भी साइबर सुरक्षा जागरूकता शुरू हो जानी चाहिए।

यूजीसी सचिव रजनीश जैन ने उपकुलपतियों को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘साइबरस्पेस एक जटिल परिवेश है जिसमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपकरणों तथा नेटवर्क की मदद से लोगों के बीच संपर्क, सॉफ्टवेयर और सेवाएं शामिल हैं। यह इरादतन या अकस्मात, मानव निर्मित या प्राकृतिक घटनाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील है। इसलिए, साइबर सुरक्षा आज की जुड़ी हुई दुनिया में प्रमुख चिंता का विषय बन गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया में है और इस बीच यह निर्णय किया गया है कि स्कूल स्तर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता शुरू हो जानी चाहिए जहां पाठ्यक्रम साइबर सुरक्षा कदमों के साथ शुरू हो सकता है और इसमें आईआईटी तथा उच्च शिक्षा स्तर पर उत्तरोत्तर आक्रामक तथा रक्षात्मक पहलू शामिल हों।’’

आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों को साइबर सुरक्षा जागरूकता क्रियान्वयन पर उचित कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘उच्च शिक्षण संस्थान शिक्षण समुदाय को साइबर सुरक्षा स्टार्टअप पर काम करने तथा हैकाथन आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और बढ़ावा दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO