लाइव न्यूज़ :

छात्रों को ‘अटल सुरंग’ देखने जाने के लिए प्रोत्साहित करें : यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों से कहा है कि वे छात्रों के बीच हिमाचल प्रदेश स्थित अटल सुरंग की जानकारी साझा करें और उन्हें प्रौद्योगिकी के इस प्रतीक की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करें ।

आयोग ने निर्देश दिया है कि छात्र सुरंग की यात्रा करते समय केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का अवश्य पालन करें ।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर में रोहतांग स्थित अटल सुरंग का उद्घाटन किया था । इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जायेगी और चार से पांच घंटे समय की बचत होगी । यह दुनिया की सबसे बड़ी हाइवे सुरंग है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘बेहद कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों वाले क्षेत्र में निर्मित यह 9.02 किलोमीटर लम्बा सुरंग 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है और इसके लिये अत्याधुनिक एवं श्रेष्ठ सुरंग प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। इसमें अग्निशमन, निगरानी सहित अन्य अत्याधुनिक प्रणाली एवं सुविधाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह अपेक्षित है कि देश में प्रौद्योगिकी के इस प्रतीक से जुड़ी विशिष्टताओं, इंजीनियरिंग कौशल, डिजाइन, योजना, निर्माण एवं परियोजना प्रबंधन के बारे में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को जानकारी प्रदान की जाए और उन्हें सुरंग देखने जाने के लिये प्रेरित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?