लाइव न्यूज़ :

चंदवा और लातेहार में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, हथियार, गोलाबारूद बरामद

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:32 IST

Open in App

चंदवा/लातेहार, 19 दिसंबर झारखंड के लातेहार और चंदवा में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन दोनों ही घटनाओं में नक्सली जंगलों में भाग गए। बलों को मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल, एक एसएलआर राइफल तथा गोला बारूद मिला है।

झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (कार्रवाई) तथा पुलिस प्रवक्ता साकेत कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पहली घटना लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में हुई जहां एक सूचना के आधार पर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने तृतीय प्रस्तुति कमिटी(टीपीसी) के नक्सलियों को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि खुद को घिरा देखकर नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और इस दौरान नक्सली घने जंगलों में भाग निकले।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 500 गोलियां चलीं, टीपीसी उग्रवादियों का नेतृत्व प्रभात जी कर रहा था और घटना के वक्त करीब 15 उग्रवादी थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को घटनास्थल से एक एके 47 और एक एसएलआर राइफल, दर्जनों कारतूस, बारूद तथा अन्य सामान बरामद हुआ। चार दिनों के अंदर टीपीसी की पुलिस के साथ यह दूसरी मुठभेड़ है। एक दिन पूर्व शुक्रवार रात नक्सलियों ने बालूमाथ के तेतरियाखाड़ में बड़ा हमला किया जिसमें चार लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के बाद नक्सलियों की टोह में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की जिले के सदर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सलैया गुलरियाताड़ में झारखंड जगुआर की टीम के साथ प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी की मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल में भाग गये।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता