लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग, कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 25, 2018 10:26 IST

चल रही मुठभेड़ के कारण श्रीनगर से बनिहाल जाने वाली ट्रेन सर्विस भी ठप हो गई है। इसके अलावा इलाके में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई: जम्मू-कश्मीर में सुबह से अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर के मुताबिक कुपवाड़ा के करेन सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है। दोनों ही तरफ से फायरिंग जारी है। भारतीय सेना की तरफ से आंतकियों को मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।

वहीं अहले सुबह से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खुफिया जानकारी के मुताबिक, दो-तीन आतंकी के छिप होने की खबर के बाद सेना सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की है।

आंतकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से ऑपरेशन को चला रही है। गुप्त सूचना मिलने के बाद जवानों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया था। कुछ देर के लिए वहां पर किसी भी तरह की आवजाही पर रोक दी गई है। दक्षिण कश्मीर के इस इलाके में सेना के जवान CASO  के तहत सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने सेना के जवानों पर ग्रेनेड फेंका जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

चल रही मुठभेड़ के कारण श्रीनगर से बनिहाल जाने वाली ट्रेन सर्विस भी ठप हो गई है। इसके अलावा इलाके में इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया है।

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया