लाइव न्यूज़ :

शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, कठुआ में इंटरनेशनल बार्डर पर पाक गोलीबारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 26, 2020 19:30 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को शोपियां के कनिगाम क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआपरेशन में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। सेब के बगान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षाबलों ने सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया।

जम्मूः शोपियां में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दो जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

दूसरी ओर पाक रेंजरों ने कठुआ में इंटरनेशनल बार्डर पर कई स्थानों पर रातभर जमकर गोलियां बरसाई हैं। शोपियां जिले में शुक्रवार शाम शुरू हुई आतंकियों से मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। आपरेशन में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। एहतियातन जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

इमाम साहिब के कनिगाम गांव में शुक्रवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा था। इस दौरान घेरा सख्त होता देख सेब के बगान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर की फायरिंग के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया। साथ ही फ्लड लाइट भी लगा दी, ताकि आतंकी भाग न निकलें। देर रात आतंकियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की, इसके बाद दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।

इसके बाद शनिवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान एक अन्य आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों की पहचान आसिफ अहमद लोन निवासी शोपियां और ओवैसे फारूक निवासी अवंतीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है।

दूसरी ओर पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ आगे की चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हीरानगर सेक्टर के सतपाल बार्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में आईबी की ओर से फायरिंग शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जिससे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार को तड़के 2.45 बजे तक सीमा पार से गोलीबारी जारी रही, लेकिन भारतीय पक्ष को किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे