लाइव न्यूज़ :

जीटीबी अस्पताल के बाहर मुठभेड़, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

By भाषा | Updated: March 26, 2021 00:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च जीटीबी अस्पताल के बाहर दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बारे में बताते हुए कहा कि जब मैंने गोलियों को आवाज सुनी तो मैं डर गया और अपनी दुकान में छिपकर बैठ गया। वहां से मैंने लोगों को जान बचाने के लिये इधर-उधर भागते हुए देखा।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर के समय बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस हिरासत से एक अपराधी फरार हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई जब दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को ओपीडी में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘अस्पताल इमारत के बाहर पांच लोग एक स्कॉर्पियो कार और मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के मकसद से पुलिस की तीसरी बटालियन पर गोलियां चलाईं।’’

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक हमलावर मौके पर ही मारा गया और एक घायल हो गया, जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया। कुलदीप समेत बाकी के आरोपी फरार हो गए।

दुकानदार ने कहा, ''पहले तो मैं समझ ही नहीं पाया कि क्या हो रहा है। बाद में मैंने गोलियों की आवाज सुनी। मैं डर गया और अपनी दुकान के अंदर बैठ गया। लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन मैं अपनी दुकान नहीं छोड़ पाया। जब मुठभेड़ खत्म हो गई तो मैं लोगों को बात करते हुए सुना कि आरोपियों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिये मिर्ची के पाउडर का इस्तेमाल किया।''

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि गोलीबारी के बाद लोगों के बीच दहशत पसरी हुई थी।

अस्पताल के निकट ही खाने के दुकान चलाने वाले एक और व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताते हुए कहा कि आरोपी गेट नंबर सात से फरार हुए ।

उसने कहा, ''घटना के समय मैं अपनी दुकान पर था। मैंने अस्पताल भवन के पास से गोलियां चलने का आवाज सुनी। पुलिस से बचकर भाग रहे कुछ लोग अस्पताल के गेट नंबर सात की ओर गए, जो उस समय खुला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल