लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़ लश्कर का कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: June 29, 2021 13:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जून जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को तड़के मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार और एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अबरार हत्या के कई मामलों में शामिल था और उसे सोमवार को पारिमपोरा में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अबरार ने पूछताछ में बताया कि उसने मलूरा में एक जगह एके-47 राइफल छुपाई है, जहां पहुंचने पर मकान के भीतर छिपे उसके पाकिस्तानी साथी ने गोलीबारी की। मुठभेड़ में अबरार तथा पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा राजमार्गों पर हमला करने की खुफिया जानकारी मिली थी और इसकी गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ पारिमपोरा नाके पर, एक वाहन को रोका गया और उसमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे गए। तभी पीछे सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने बैग में से ग्रेनेड निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। वाहन चालक और उस व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। मास्क उतारने के बाद पता चला कि वह लश्कर का कमांडर अबरार था।’’

उन्होंने बताया कि अबरार के पास से एक पिस्तौल और कुछ हथगोले भी बरामद हुए हैं। अबरार ने जिस जगह एके-47 होने की जानकारी दी थी, उस मकान की घेराबंदी कर बल जैसे ही अंदर दाखिल होने लगा, वहां छुपे अबरार के एक पाकिस्तानी साथी ने गोलियां चला दी। शुरुआती गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान और उनके साथ मौजूद अबरार घायल हो गया। इसके बाद बल ने गोलीबारी तेज कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में घर के अंदर से गोलीबारी करने वाला विदेशी आतंकवादी और अबरार दोनों मारे गए। मौके से दो एके-47 रायफल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुआ है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि अबरार सुरक्षा कर्मियों की हत्या के कई मामलों में शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos