लाइव न्यूज़ :

राजौरी में 13 साल बाद हुई मुठभेड़, 5 सैनिक शहीद, गोलियों की आवाज से सहमे ग्रामीण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2023 11:46 IST

राजौरी में 13 साल बाद मुठभेड़ में अब तक 5 सैनिक शहीद हो चुके हैं। इसके कारण राजौरी जिले के कालाकोट गांवों के निवासियों में दहशत फैल गई अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह राजौरी जिले के कालाकोटे के बाजी माल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी में 13 साल बाद मुठभेड़कालाकोट में पिछले 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ में 5 सैनिक शहीद बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई

जम्‍मू: राजौरी के कालाकोट में पिछले 24 घंटों से चल रही मुठभेड़ में 5 सैनिक अभी तक शहीद हो चुके हैं। उनके प्रति एक चौंकाने वाला तथ्‍य यह हे कि लगभग 13 सालों के लंबे अंतराल के बाद, बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिससे राजौरी जिले के कालाकोट गांवों के निवासियों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह राजौरी जिले के कालाकोटे के बाजी माल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। कालाकोट के सोलकी, बाजी माल, ब्रेवी, केरी, जब्बार गांवों वाले क्षेत्र में लंबे अंतराल के बाद गोलाबारी देखी गई है, क्योंकि इस क्षेत्र में आखिरी मुठभेड़ लगभग 13 साल पहले हुई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि साल 2010 में इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, उसके बाद स्थिति शांत रही। लेकिन अब जब 13 साल के अंतराल के बाद इलाके में ताजा मुठभेड़ हो रही है, तो हर कोई सदमे और डर की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि लोग शांति चाहते हैं, विनाश नहीं।

बाजी माल के निवासी मुहम्मद दीन के बकौल, इलाके में आज सुबह गोलीबारी शुरू हुई। हम सभी डर की स्थिति में हैं और ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं, न कि गोलियों की गूंज जो डर पैदा करती है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के कारण लोग पानी भी नहीं ला सके। 

टॅग्स :Jammuमनोज सिन्हाPoliceManoj Sinha
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब