लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़: लश्कर के दो आतंकवादी ढेर, तीन जवान घायल

By भाषा | Updated: October 20, 2021 14:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई है, जो तीन दिन पहले हुई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले एक बढ़ई की हत्या में शामिल था।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के द्रागड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादी मारे गए। अभियान में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ एक आतंकवादी मारा गया, उसकी पहचान आदिल वानी के तौर पर हुई, जो जुलाई 2020 से सक्रिय था, अभी तक दो सप्ताह में 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आदिल वानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले बढ़ई साकिर वानी की हत्या में शामिल था। आदिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ के शोपियां जिले का कमांडर था।’’

इस बीच, कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने हालांकि एक अन्य ट्वीट में स्पष्ट किया कि बढ़ई का नाम सगीर अहमद अंसारी था। अंसारी की शनिवार को दक्षिण कश्मीर के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जहां वह पिछले कुछ वर्षों से बढ़ई का काम कर रहा था। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos