लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के दौरान मुठभेड़

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:32 IST

Open in App

जम्मू, 12 सितंबर सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद रविवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब मंजाकोटे इलाके में बारोटे गली के नजदीक डोरी माल जंगलों में आतंकवादियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त टीम पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गत कुछ घटों से गोलीबारी हो रही है लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार रविवार तड़के बारोटे गली के वन इलाके में और थानामंडी के हिस्सों में पुलिस तथा सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इससे पहले सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि घुसैपठ करने में सफल रहे आतंकवादियों का एक समूह जंगलों में छिपा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मुठभेड़ चल रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’’

जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों में इस साल जून से घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा देखा गया है और मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में नौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

पहले के अभियानों में तीन जवान भी शहीद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!