लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी हुए ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 30, 2020 09:42 IST

आतंकी जिस मकान में छुपे हुए थे वहां कोई नागरिक फंसा हुआ नहीं था। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मुठभेड़ स्थल की और भेजा गया था  क्योंकि मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाज भी वहां जमा होने शुरू हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किमोह वंपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया।दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हुई जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकियों को मार गिराया गया।

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किमोह वंपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हुई जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकियों को मार गिराया गया जबकि एक फरार होने में काम रहा। सुरक्षाबलों के घेरे में 2 से 3 आतंकी थे जिनमें से 2 को मार दिया गया। फिलहाल गोलीबारी बन्द है पर तलाशी अभियान जारी है क्योंकि ऐसी खबर है कि मारे गए आतंकियों का तीसरा साथी भी था।

अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मुठभेड़ स्थल की और भेजा गया था  क्योंकि मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाज भी वहां जमा होने शुरू हो गए थे। अधिकारियों ने बताया की आतंकी जिस मकान में छुपे हुए थे वहां कोई नागरिक फंसा हुआ नहीं था। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले 25 मई को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ जिले के खुद हांजीपोरा इलाके में हुई थी। 

वहीं 24 मई को जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार साथियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि बडगाम में सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिल कर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के शीर्ष सहयोगी समेत चार साथियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किए।

गिरफ्तार लोगों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुदीन मीर के रूप में की गई थी। उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार लोग इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को साजोसामान और आवास मुहैया कराने में शामिल थे।

टॅग्स :आतंकवादीएनकाउंटरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया