लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, मुठभेड़ जारी

By भाषा | Updated: April 8, 2020 12:44 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच तब मुठभेड़ शुरू हो गई, जब इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी।सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में बुधवार (8 अप्रैल) को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली गुप्त सूचना के बाद मंगलवार देर रात कश्मीर के उत्तरी जिले में सोपोर के आरामपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सख्त घेराबंदी की है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के साथ सामना बुधवार सुबह हुआ, जब आतंकवादियों ने तलाश में जुटे सुरक्षाबलों के एक दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिन्होंने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों