लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मलकानगिरी में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:28 IST

Open in App

मलकानगिरी, 16 जून ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कुलाबेड़ा जंगल में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ के जवान और जिला स्वयंसेवक बल के जवानों ने मैथिली पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में अभियान चलाया। तभी दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश खिलारी ने बताया, ‘‘कुलाबेड़ा गांव के पास तलाश अभियान चल रहा था, तभी माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पहले उनसे आत्मसमर्पण की अपील की और नहीं मानने पर जवाबी कार्रवाई की।’’ उन्होंने बताया कि हालांकि, माओवादी इलाके की अच्छी जानकारी होने का फायदा उठाकर भाग निकले।

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद इन्सास राइफल सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद घटनास्थल से बरामद किया गया है । इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिली है कि कई माओवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण