लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ ने ले ली एक ग्रामीण की जान, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: April 17, 2020 11:22 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसकी वजह से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदकपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के जवानों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था।कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है और अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोदकपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के जवानों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओटकलपाड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे तब उन्होंने वहां दो घायल ग्रामीणों को देखा। बाद में उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत ग्रामीण की पहचान पुसगुड़ी गांव निवासी दुब्बक अन्ना तथा घायल ग्रामीण की पहचान यालम धरमैया के रूप में हुई है। यालम का इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों