लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पलामू में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:45 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन दिसंबर झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सालमदिरी जंगल में बृहस्पतिवार को नक्सली संगठन ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ लगभग आधे घंटे तक चली जिसके बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘घटनास्थल से ए के- 47, स्टेनगन के अलावा बंदूक एवं गोली, पर्चा आदि बरामद किये गये।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सली शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष तलाश अभियान चलाया जा रहा है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ये नक्सली रंगदारी वसूलने के मकसद से आये थे। सीआरपीएफ और पलामू जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम को देखकर नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?