लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:19 IST

Open in App

फुलबनी (ओड़िशा), 30 मार्च ओडिशा में कंधमाल जिले के घने जंगल में माओवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोछादा थानाक्षेत्र में रायगढ़ गांव के समीप सोमवार रात को दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गयी लेकिन दोनों ही तरफ कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कंधमाल के विशेष अभियान समूह और जिला स्वैच्छिक बल के संयुक्त दल ने अभियान शुरू किया।

अग्रवाल ने बताया कि जब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा तो वे उन पर गोलियां चलाने लगे, उसके बाद संयुक्त दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी अपनी चीजें वहीं छोड़कर भाग गये। मुठभेड़ स्थल से 12 वोल्ट की बैटरी, तार, अनाज आदि चीजें मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?