लाइव न्यूज़ :

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्थानीय लोगों के लिए 13 और 14 नवंबर को होगा रोजगार मेला

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 10 नवंबर उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा यमुना एक्सप्रेस- वे प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यशील बड़ी औद्योगिक इकाइयों एवं औद्योगिक संगठनों के सहयोग से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेंगे।

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के किसान यह शिकायत करते रहे हैं कि उनकी जमीन लेकर यहां पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई, किंतु उनके बच्चों को यहां के उद्योगों में नौकरी नहीं दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर नोएडा के सेक्टर 33 ए स्थित शिल्प हाट में 13 एवं 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेगा।

त्रिपाठी ने कहा कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जहां तीनों प्राधिकरण स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले के उद्देश्य नियोक्ताओं एवं रोजगार के इच्छुक युवाओं के मध्य संवाद हेतु एक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से किसानों के परिजन एवं स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?