लाइव न्यूज़ :

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने सभी जिलों में आयोजित होंगे रोजगार कैम्प

By भाषा | Updated: July 19, 2020 00:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित करने का फैसला किया है।इससे श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित करने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों में रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

लॉकडॉउन से उत्पन्न परिस्थितियों से जिलों में स्थित विभिन्न उद्योगों, फर्मों और संस्थानों में काम करने वाले कुशल और अकुशल श्रमिकों की संख्या में कमी की जानकारी एकत्रित की जा रही है। राज्य सरकार के उद्योग एवं श्रम विभाग तथा व्यावसायिक संगठनों से समन्वय कर विभिन्न उद्योगों और संस्थानों से मिली जानकारी के आधार पर जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

इससे श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिलों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार कैम्पों के आयोजन और प्रक्रिया के संबंध में सभी जिलों के कौशल विकास नोडल अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन दिशानिर्देशों में कहा गया है कि रोजगार कैम्प आयोजन के दौरान कोविड-19 महामारी के संक्रमण के रोकथाम के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी की गई दिशानिर्दशों का अनिवार्यतः पालन किया जाए। रोजगार कैम्प स्थल पर कोविड महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे मास्क, सेनेटाईजर, थर्मल स्केनर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रवासी मजदूरों की जानकारी नियोक्ताओं को सीधे उपलब्ध कराने को कहा गया है।

जिससे नियोक्ता प्रवासी श्रमिकों से सीधे सम्पर्क स्थापित कर सकें। नियोक्ताओं को दूरभाष या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वेबीनार जैसे माध्यमों के द्वारा भी प्रवासी श्रमिकों से सम्पर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई प्रवासी श्रमिक स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर के लिए चिन्हांकित नियोक्ताओं और रोजगार की प्रकृति जानने का इच्छुक हो तो उसे नियोक्ताओं की जानकारी उपलब्ध करायी जाए। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल