लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में नियोक्ता ने मध्य प्रदेश की महिला को बंधक बनाया: कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:59 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 23 दिसंबर सऊदी अरब में नियोक्ता द्वारा कथित तौर पर बंधक बनाए जाने के बाद जिस भारतीय महिला ने नवंबर में वीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाई थी, से परिजनों का संपर्क टूट गया है। परेशान परिजनों ने फिर मदद की गुहार लगाई है। राजस्थान कांग्रेस के स्थानीय नेता ने यह जानकारी दी।

उक्त महिला को कुछ दिन में भारत वापस आना है।

बूंदी जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के हरदा जिले की निवासी 40 वर्षीय रीना गेहलोध का एक वीडियो 15 नवंबर को सामने आया था जिसमें वह वापसी के लिए सहायता की गुहार लगा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने दो दिन बाद विदेश मंत्रालय, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।

शर्मा ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने तत्काल शिकायत का जवाब दिया था और 23 नवंबर को आश्वस्त किया था कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने 24 नवंबर को शर्मा से गेहलोध की यात्रा और वीजा संबंधित दस्तावेज मांगे थे।

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने 16 दिसंबर को शर्मा को जानकारी दी कि महिला को पांच जनवरी को भारत आना है।

हालांकि 17 दिसंबर को गेहलोध ने वॉइस मेसेज के जरिये अपने परिजनों को बताया कि उसके नियोक्ता ने उसका मोबाइल ले लिया है और वह उसका उत्पीड़न कर रहा है।

विदेश मंत्रालय से इस पर तत्काल कोई जवाब नहीं मिला।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले छह दिन से गेहलोध से संपर्क नहीं हो सका है और उसकी चार बेटियां और पति परेशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल