लाइव न्यूज़ :

नियोक्ता ने मजदूर को पीटा, इलाज के दौरान मौत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:04 IST

Open in App

आगरा, 14 मार्च जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक टेंट हाउस के मालिक ने पैसे की लेन-देन को लेकर मजदूर की बुरी तरह पिटाई कर दी। मजदूर की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

मजदूर के परिजनों ने टेंट हाउस के मालिक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना फतेहाबाद में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद के पथवारी मुहल्ला निवासी जीतू, राजेंद्र के यहां टेंट हाउस में काम करता था। जीतू का राजेंद्र के साथ पैसे के लेनदेन में विवाद हो गया। जिसपर उसने जीतू की बुरी तरह पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में जीतू घर लौटा और रातभर दर्द से कराहता रहा। रविवार सुबह परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गये, जहां उसकी मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए