लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएं : असम सरकार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जून असम सरकार ने रविवार को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से कार्यालय आने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब राज्य में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव एम. एस. मणिवन्नन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला सरकारी कार्यालयों में सुचारु काम सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के सभी कार्यालयों में सुचारु रूप से काम सुनिश्चित करने के लिए असम सरकार अपने सभी कर्मचारियों को जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले ली हैं, उन्हें निर्देश देती है है कि वे 14 जून 2021 से नियमित रूप से कार्यालय आएं।’’

आदेश में कहा गया है कि अर्हता रखने वाले सभी कर्मचारियों को काम करने के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 संबंधी नियमों का अनुपालन करना होगा।

मणिवन्नन ने कहा, ‘‘इस आदेश को संबंधित प्राधिकार से मंजूरी मिली है।’’

गौरतलब है कि असम सरकार ने चार जून को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए लागू आंशिक लॉकडाउन की मियाद 15 जून तक बढ़ा दी थी। इसके तहत दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है। सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी दोपहर 12 बजे के बाद बंद करने का आदेश दिया गया है। अंतर जिला परिवहन और लोगों की एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी रोक है। वाहनों के लिए ‘सम-विषम’ व्यवस्था लागू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया