लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मृतक का अंतिम संस्कार करवाने नही पहुंचे बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी

By भाषा | Updated: May 11, 2021 00:16 IST

Open in App

जींद, 10 मई हरियाणा के जींद जिले के गांव गतौली में पूर्व सैनिक ने कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार करने के लिए बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे तो परिजनों ने ही पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया।

स्वास्थ्य निरीक्षक राजबीर शर्मा ने बताया कि गतौली गांव निवासी पूर्व सैनिक राजेंद्र (58)ने पटियाला में कोरोना संक्रमण के ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया और इसकी सूचना जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय को दी गई लेकिन सूचना के बावजूद कोई भी कर्मचारी अंतिम संस्कार करवाने नही पहुंचा।

सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होती है तो खंड विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार करवाएंगे।

बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए ग्राम सचिव को संदेश भेजा गया था लेकिन अगर कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे तो मामले की जांच की जाएगी।

दूसरी ओर एक अन्य घटनाक्रम में जिले के गांव किलाजफरगढ़ के सरपंच कुलदीप सिंह ने दावा किया कि एक महीने में गांव में 20 लोगों की मौत होने के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई भी कदम नहीं उठाया है और किसी के भी नमूने तक नहीं लिये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे