लाइव न्यूज़ :

शिमला के राष्ट्रपति निवास के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित, कोविंद निजी होटल में ठहरेंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:10 IST

Open in App

शिमला, 14 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति निवास के बदले एक निजी होटल में ठहरेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद रिट्रीट (शिमला के छराबड़ा में स्थित राष्ट्रपति निवास) के बदले सेसिल होटल में रुकेंगे। रिट्रीट के चार कर्मचारियों के शनिवार को कोविड​​​-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुयी थी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे तथा शिमला में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के निकट संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की रिपोर्ट देनी होगी, भले ही उन्होंने कोविड टीकों की दोनों खुराक ले ली हो।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

कोविंद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी ने क्रमश: 2003 तथा 2013 में राज्य विधानसभा को संबोधित किया था।

अधिकारी ने बताया कि मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल समेत पूर्व मुख्यमंत्रियों तथा सभी पूर्व विधायकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है।

कुमार और धूमल सहित 93 पूर्व विधायकों ने विशेष सत्र में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के पांच सांसद और सात पूर्व सांसद भी सत्र में शामिल होंगे।

राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 16 सितंबर को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे से चंडीगढ़ के रास्ते अन्नाडेल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12.25 बजे यहां स्थित सेसिल होटल पहुंचेंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात आठ बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिमला स्थित राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर को वह दिल्ली रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?