लाइव न्यूज़ :

वृक्षारोपण अभियान में औषधीय पौधे लगाने पर रहेगा जोर

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:50 IST

Open in App

लखनऊ, 20 जून कोविड-19 महामारी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में औषधीय पौधों का महत्व समझते हुए उत्तर प्रदेश सरकार जुलाई में वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू करेगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया अगले महीने शुरू होने जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान में औषधीय और पोषक तत्वों वाले पौधे लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को भविष्य में हर तरह की बीमारी से सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।

उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अर्जुन, नीम, कदंब, अशोक, हेबिसकस, दहुजन और अमलतास जैसे औषधीय तथा सुगंधित पौधों को अगले महीने शुरू होने वाले वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगाए जाने वाले पौधों में शामिल किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने औषधि तथा पोषण देने वाले पौधों की करीब तीन दर्जन प्रजातियां भी इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगवाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के दौरान ऐसे कुल दो करोड़ 82 लाख 5994 पौधे लगाए जाएंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक वन विभाग को इस अभियान के लिए नोडल महकमा बनाया गया है। कुल 27 विभागों की मदद से इसमें पूरी मुहिम को चलाया जाएगा। विभिन्न विभागों को कुल 19 करोड़ 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, वन विभाग बाकी बचे 10 करोड़ 80 लाख पौधे लगाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos