लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर भावनात्मक टिप्पणी को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाए: तृणमूल कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:10 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जुलाई तृणमूल कांग्रेस के विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने शनिवार को कहा कि ‘राजनीति में घुटन महसूस’ करने संबंधी उनकी फेसबुक पोस्ट को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए और यह एक भावनात्मक अभिव्यक्ति थी क्योंकि वह हर परेशान व्यक्ति की मदद नहीं कर पा रहे जो उन्हें अपना मसीहा समझता है।

दलित लेखक और हुगली जिले की बालागढ़ सीट से पहली बार विधायक बने ब्यापारी ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था कि राजनीति में जाना उनकी गलती थी क्योंकि सभी लोगों की समस्याओं का वह समाधान नहीं कर सकते, जिसकी वजह से उनकी रातों की नींद गायब हो गई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दो परिवारों की ओर से अस्पतालों में भर्ती कराने के अनुरोध पर मेरे असहाय होने की स्थिति से फेसबुक पोस्ट उपजी थी। ऐसे कई उदाहरण हैं। लोगों को लगता है कि हमारे पास उनकी जिंदगी की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई जादू की छड़ी है।’’

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के विधायक ने कहा कि वह विधायक बने रहेंगे जिससे वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शे में जाता हूं।’’

ब्यापारी की फेसबुक पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारी दीदी ममता बनर्जी ने लोगों की पीड़ाओं को दूर करने के लिए अनेक मानवीय कदम उठाये हैं और ऐसा करती रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं