लाइव न्यूज़ :

गंभीर यातनाओं की शिकार हथिनी ‘एम्मा’ को वन विभाग ने बचाया, मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र को सौंपा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 15:58 IST

Open in App

मथुरा, छह जनवरी झारखण्ड में धनबाद के वन विभाग ने 40 वर्षीय हथिनी ‘एम्मा’ को उसके अनधिकृत मालिकों से मुक्त कराकर उत्तर प्रदेश के वन विभाग के सहयोग से उसे मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र को सौंपा है।

पैरों में भीषण दर्ज एवं ‘ऑस्टियोआर्थराइटिस’ जैसी जोड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित एवं गंभीर रूप से कुपोषित इस हथिनी को एक गैरसरकारी संस्था द्वारा संचालित हाथी संरक्षण केंद्र पर लाकर उसका उपचार कराया जा रहा है।

मथुरा के जिला वन संरक्षण अधिकारी रघुनाथ मिश्रा ने बताया, ‘‘हथिनी का ‘वाइल्डलाइफ एसओएस टीम’ की देखरेख में उपचार चल रहा है। उससे दिन भर काम करवाने के बाद रात में उसे कसकर बांध दिया जाता था। जिसकी वजह से वह लेटने और आराम करने में भी असमर्थ थी।’’

उन्होंने बताया कि उसकी हालत की जानकारी मिलने पर झारखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों के प्रमुख वन्यजीव वार्डन ने बीमार हथिनी को तत्काल लाने की अनुमति जारी की, इसके बाद नए साल की पूर्व संध्या पर एक दल को मथुरा से धनबाद के लिए रवाना किया गया।

पशुचिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ. इलैयाराजा ने बताया है कि वर्षों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार ने उसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला है।

उन्होंने बताया कि उसके पैरों में कांच, कीलें और पत्थर के टुकड़े घुसे थे, जो निकाल दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित