लाइव न्यूज़ :

प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:06 IST

Open in App

जयपुर, 11 जून प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगड़िया का शुक्रवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय डॉक्टर कोरोना वायरस संक्रमण और संक्रमण के बाद की जटिलताओं से पीड़ित थे।

पनगड़िया के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य से चिकित्सकों एवं अनुसंधानकर्ताओं की पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ अशोक पनगड़िया ने एक बेहतरीन न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनायी। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य से चिकित्सकों एवं अनुसंधानकर्ताओं की पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों एवं मित्रों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।’’

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने डॉ. पनगडिया के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट अशोक पनगड़िया के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर अशोक पनगड़िया के निधन की दुखद खबर मिली है। न्यूरोलॉजी (तंत्रिका विज्ञान) के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।’’

पनगड़िया पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले दो दिनों में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें शुक्रवार को घर ले गये, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात, जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट, पद्मश्री से सम्मानित डॉ.अशोक पनगड़िया के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं।’’

गहलोत ने कहा डॉ. पनगड़िया ने महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दीं और महामारी के समय में भी चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. पनगड़िया का निधन चिकित्सा जगत एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे व मेरे परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है, मेरे उनसे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं लम्बे समय तक उन्हें भुलाना सम्भव नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे