लाइव न्यूज़ :

जम्मू में प्रख्यात वकील कांग्रेस में शामिल हुईं

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:01 IST

Open in App

जम्मू, दस अक्टूबर कांग्रेस नेता रजनी पाटिल की मौजूदगी में एक प्रख्यात वकील रविवार को पार्टी में शामिल हुईं। पाटिल ने कांग्रेस में उनका स्वागत किया और भाजपा के ‘‘सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी’’राजनीति से लड़ने के लिए उनके निर्णय की प्रशंसा की।

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर की प्रभारी पाटिल ने घाटी में सुरक्षा की स्थिति संभालने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार किया और कहा कि नागरिकों की लगातार हत्या के कारण अल्पसंख्यक एवं शांति पसंद अन्य लोग ‘‘असुरक्षित’’ महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सीमावर्ती गांव बिश्नाह में कार्यकर्ताओं की एक रैली में दीपिका सिंह शेखावत अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी. ए. मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

पार्टी में शेखावत का स्वागत करते हुए पाटिल ने भाजपा के ‘‘सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति’’ से लड़ने के लिए उनके कांग्रेस में शामिल होने की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है