लाइव न्यूज़ :

असम के पूर्व मंत्री, प्रख्यात वकील अब्दुल मुहिब मजूमदार का निधन

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:17 IST

Open in App

गुवाहाटी/हैलाकांडी, तीन नवंबर असम के पूर्व मंत्री और प्रख्यात वकील अब्दुल मुहिब मजूमदार का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और आयु संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। मजूमदार के करीबी सहयोगियों ने यह जानकारी दी।

मजूमदार की दो बेटियां हैं। उनका पिछले एक महीने से गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार जारी था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार शाम को मजूमदार को गुवाहाटी के इस्लामपुर कब्रिस्तान में दफनाया गया।

मजूमदार का जन्म 20 अगस्त 1932 को असम में बराक घाटी के हैलाकांडी में हुआ था और उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के साथ ही उच्चतम न्यायालय में भी वकालत की। वह असम के महाधिवक्ता भी रहे।

हैलाकांडी विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे मजूमदार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे और वह हितेश्वर सैकिया की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

मजूमदार ने असम के तत्कालीन कानून मंत्री रहने के दौरान असम समझौता, 1985 का मसौदा तैयार करने में भी अहम भूमिका निभायी थी।

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने मजूमदार के निधन पर शोक जताया और उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति करार दिया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शोक जताते हुए कहा कि समाज और राज्य की राजनीति में मजूमदार के उत्कृष्ट योगदान को जनता सदैव याद रखेगी। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने भी ट्वीट कर मजूदमदार के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर