लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों ने जाने-माने कश्मीरी पंडित कारोबारी, दो अन्य की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:29 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अक्टूबर संदिग्ध आतंकवादियों ने यहां इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की मंगलवार को उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने बिंदरू (68) को उस समय नजदीक से गोली मार दी जब वह अपनी फार्मेसी में थे। उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कश्मीरी पंडित समुदाय से बिंदरू उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद पलायन नहीं किया। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहे और लगातार अपनी फार्मेसी ‘बिंदरू मेडिकेट’ को चलाते रहे।

इस घटना के एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने शहर के हवाल क्षेत्र में एक गैर-स्थानीय रेहड़ी-पटरी विक्रेता की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भेलपुरी बेचने वाले वीरेंद्र को भी नजदीक से गोली मारी गई जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दूसरी हत्या के कुछ मिनटों के भीतर ही आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के नैदखई में मोहम्मद शफी लोन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोन स्थानीय टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष थे।

बिंदरू की हत्या की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह गरीबों की मदद करनेवाले व्यक्ति थे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘बिंदरू की हत्या करने वालों का कोई धर्म नहीं है। मैं उनके परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह करता हूं।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिंदरू मेडिकेट के मालिक पर घातक हमला अस्वीकार्य है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था। वह कभी घाटी छोड़कर नहीं गए और आतंकवादियों ने उनके साथ यह किया। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।’’

वहीं, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि इस जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (बिंदरू) दुर्भाग्यपूर्ण मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। इस तरह के जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं