लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों ने जाने-माने कश्मीरी पंडित कारोबारी, दो अन्य की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:59 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अक्टूबर कश्मीर घाटी में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक बिहार का रहने वाला था और गोलगप्पे व भेलपूरी बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था।

आतंकी संगठन 'द रेसिस्टेंस फोर्स' (टीआरएफ) ने मंगलवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी ली जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने शाम करीब सात बजे बिंदरू (68) को उस समय नजदीक से गोली मार दी जब वह अपनी फार्मेसी में थे। उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिंदरू को चार गोलियां लगीं।

कश्मीरी पंडित समुदाय से बिंदरू उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद पलायन नहीं किया। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहे और लगातार अपनी फार्मेसी ‘बिंदरू मेडिकेट’ को चलाते रहे।

इस घटना के एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने शहर के हवाल क्षेत्र में एक गैर-स्थानीय रेहड़ी-पटरी विक्रेता की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोल-गप्पे और भेलपूरी बेचने वाले बिहार निवासी वीरेंद्र को भी नजदीक से गोली मारी गई जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दूसरी हत्या के कुछ मिनटों के भीतर ही आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के नैदखई में मोहम्मद शफी लोन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोन स्थानीय टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष थे।

बिंदरू की हत्या की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह गरीबों की मदद करनेवाले व्यक्ति थे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘बिंदरू की हत्या करने वालों का कोई धर्म नहीं है। मैं उनके परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह करता हूं।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिंदरू मेडिकेट के मालिक पर घातक हमला अस्वीकार्य है। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था। वह कभी घाटी छोड़कर नहीं गए और आतंकवादियों ने उनके साथ यह किया। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें।’’

वहीं, माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने कहा कि इस जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (बिंदरू) दुर्भाग्यपूर्ण मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। इस तरह के जघन्य और शर्मनाक कृत्य की निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं। यह पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग