लाइव न्यूज़ :

सड़क यातायात सुरक्षा के विख्यात विशेषज्ञ दिनेश मोहन का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई आईआईटी में मानद प्रोफेसर और सड़क सुरक्षा एवं चोट रोकथाम के विख्थात विशेषज्ञ दिनेश मोहन का निधन शुक्रवार को कोविड-19 से पैदा हुई दिक्कतों की वजह से हो गया। संस्थान के निदेशक वी रामगोपाल राव ने यह जानकारी दी।

राव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सेंट स्टीफन्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दिल का दौरा पड़ने की वजह से आज उनका निधन हो गया। वह सड़क सुरक्षा और यातायात के क्षेत्र के दिग्गज थे और इस क्षेत्र में उन्होंने अनुसंधान में काफी योगदान दिया।’’

विख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने उनके निधन पर ट्विटर पर दुख प्रकट किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह जानकर बेहद दुख हुआ कि हमारे प्यारे मित्र, आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर दिनेश मोहन का निधन कोविड से हो गया। इतिहास और विज्ञान विषय पर गहन विमर्श की कई यादें उनसे जुड़ी हैं। मैं उनकी पत्नी पेगी मोहन के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।’’

सड़क यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में 75 वर्षीय मोहन दुनिया के शीर्ष विशेषज्ञों में से एक थे। वह मोटरसाइकिल हेल्मेट डिजाइन को उन्नत बनाने के क्षेत्र में काम करने के लिए विख्यात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए