लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात ईएनटी सर्जन डॉ एस कामेश्वरन का निधन

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:38 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जून प्रख्यात ईएनटी सर्जन (कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ) एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ एस कामेश्वरन का शनिवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। चिकित्सक के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डॉ कामेश्वरन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डॉ कामेश्वरन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिग्गज चिकित्सक ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और कल्याण में व्यतीत कर दिया। वह एक सामाजिक चेतना वाले चिकित्सक थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने कहा, " चिकित्सा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डॉ कामेश्वरन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ समाज के लोगों की सेवा की। वह लंबे समय तक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के मित्र रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस