लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में उभरती पंचायती राज व्यवस्था बदलाव का अग्रदूत बनेगी: सत्यपाल मलिक

By भाषा | Updated: June 16, 2019 23:12 IST

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यधारा के दलों और हुर्रियत द्वारा चुनाव के बहिष्कार के आह्वान और आतंकवादी संगठनों द्वारा जान से मारने की धमकी के बावजूद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाले।

Open in App

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि उभरती पंचायती राज व्यवस्था राज्य में बदलाव की अग्रदूत बनेगी जहां जमीनी लोकतंत्र के माध्यम से लोगों का सशक्तीकरण एक बहुत बड़ी उपलब्धि रहा है। मलिक ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की संचालन परिषद की पांचवीं बैठक में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में उथल-पुथल के दौर में आम नागरिक परेशान हो रहे हैं और विकास तथा सक्षम शासन पर ध्यान दे रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत ने जम्मू कश्मीर के लोगों को उम्मीद दी है कि केंद्र सरकार शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कदम उठाएगी और राज्य को त्वरित विकास और समृद्धि के पथ पर लौटाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के माध्यम से लोगों का सशक्तीकरण सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा है।’’

मलिक ने कहा कि राज्य में लंबे समय के बाद पिछले साल अक्टूबर में शहरी निकायों के चुनाव हुए थे और नवंबर-दिसंबर में अब तक के दूसरे पंचायत चुनाव हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि उभरती पंचायती राज व्यवस्था भविष्य में जम्मू कश्मीर में बदलाव का अग्रदूत बनेगी।’’

राज्यपाल ने कहा कि मुख्यधारा के दलों और हुर्रियत द्वारा चुनाव के बहिष्कार के आह्वान और आतंकवादी संगठनों द्वारा जान से मारने की धमकी के बावजूद लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाले। उन्होंने कहा, ‘‘मतदान प्रतिशत 74 रहा। इसी राज्य में दो साल पहले एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव नहीं हो सका था।

इस चुनाव में किसी की जान नहीं गयी।’’ राज्यपाल ने कहा, ‘‘आज राज्य में जीवंत पंचायती राज और नगर निकाय व्यवस्था है।’’ मलिक ने कहा, ‘‘जन आकांक्षाओं का यह उत्थान हमें भविष्य के लिए उम्मीद देता है।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पिछले 30 साल से सशस्त्र आतंकवाद से पीड़ित है जिसमें अधिकतर बाहरी तत्व हैं। मलिक ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई आतंकियों के दरवाजे पर पहुंच गयी है जो अब बैकफुट पर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल कई आतंकवादियों को मार गिराने के बाद इस साल 110 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया। नये आतंकियों की भर्ती तेजी से कम हो रही है।

मलिक ने कहा कि राज्य 20 जून से 27 जून तक सप्ताह भर लंबा ‘बैक टू द विलेज’ सप्ताह आयोजित कर रहा है। राज्य के सभी राजपत्रित अधिकारी दो दिनों तक पंचायत में रहेंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी