लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में "आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली" शुरू

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:43 IST

Open in App

जम्मू, 14 जनवरी जम्मू कश्मीर में पुलिस ने बृहस्पतिवार को लोगों को सूचित किया कि किसी आपात स्थिति में मदद के लिए "आपात प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली" (ईआरएसएस) का इस्तेमाल करें।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईआरएसएस को लोगों से मिलने वाली सभी आपात स्थितियों के संकेतों का निदान करने के लिए विकसित किया गया है। लोग कॉल, एसएमएस, ईमेल या "पैनिक एसओएस" संकेत के जरिए अपनी आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने बताया कि "112-मोबाइल ऐप" के जरिए "एसओएस अलर्ट" (संकट सूचना) को सक्रिय किया जा सकता है और जब भी ऐसा लगे कि आपकी या किसी अन्य की सुरक्षा को खतरा है तो एसओएस संकट सूचना भेजी जा सकती है।

प्रवक्ता ने बताया कि अलर्ट भेजने वाले शख्स की स्थिति को नियंत्रण कक्ष भेजा जाएगा और पीड़ित का स्थान जीआईएस मानचित्र पर नजर आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि एसओएस संकट सूचना की स्थिति में या पुलिस, दमकल या स्वास्थ्य विभाग से किसी आपात सहायता की जरूरत है तो फोन से 112 नंबर को कॉल करें या 112 पर एसएमएस करें। इसके अलावा अपने स्मार्टफोन का "पावर बटन" जल्दी-जल्दी तीन बार दबाएं जिससे "पैकिन कॉल" सक्रिय हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे