लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट के विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग, बंगाल के डीजीपी भी थे सवार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 23:54 IST

Open in App

कोलकाता, एक फरवरी स्पाइसजेट की एक उड़ान को सोमवार शाम कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डा के सूत्रों ने बताया कि बागडोगरा जाने वाले विमान एसजी-275 में 69 लोग सवार थे, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र और राज्य के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कार पुरकायस्थ भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद, केबिन में कुछ धुआं दिखाई दिया और फायर अलार्म बज गया।

उन्होंने कहा कि पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से संपर्क किया और सुरक्षित रूप से विमान की आपात लैंडिंग की।

उन्होंने बताया कि खामी के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सूत्रों ने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, "एक फरवरी को स्पाइसजेट बी737 विमान एसजी-275 (कोलकाता-बागडोगरा) ने उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही देर में एक यात्री ने दुर्गंध आने की शिकायत की, जिसके बाद उड़ान को वापस उतार लिया गया।"

प्रवक्ता ने कहा, "विमान सुरक्षित रूप से कोलकाता में उतरा। इंजीनियरों द्वारा विस्तृत निरीक्षण के बाद विमान में कुछ भी असामान्य नहीं मिला और न ही कोई धुंआ या आग लगने का सबूत मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

पूजा पाठPanchang 18 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 December 2025: आज सिंह समेत 4 राशिवालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, धन आने की संभावना

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है