लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दो टीकों को आपात मंजूरी विज्ञान के क्षेत्र में भारत की लंबी छलांग: नायडू

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत में कोरोना वायरस के विरुद्ध दो टीकों को सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए दी गयी मंजूरी को सोमवार को ‘विज्ञान के क्षेत्र में देश की लंबी छलांग’ करार दिया जो मानवता को लाभ पहुंचाएगी।

अपने फेसबुक पोस्ट में नायडू ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि कैसे ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ न केवल भारतीयों बल्कि पूरी मानवता को लाभ पहुंचा सकता है ।

कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में पिछले साल देश द्वारा दिखाये गये संकल्प की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने इस साल टीके को लोगों तक पहुंचाने में भी उसी भावना से काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ भारत इस अत्यावश्यक टीके का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की अपनी योग्यता और क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इस जानलेवा बीमारी से मानवता की रक्षा करने में अग्रणी रहा है। भारत के स्वदेशी टीके (कोवैक्सीन) में वायरस के संपूर्ण आयाम पर आधारित कुछ अनूठी विशेषताएं हैं। यह सराहनीय उपलब्धि है और सभी संबंधित लोग/पक्ष इस दूरदर्शी, दृढ़ एवं संकल्पबद्ध प्रयास के फलीभूत होने पर प्रशंसा के पात्र हैं।’’

कोविड-19 के कारण 2020 में विनाशकारी प्रभावों का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि टीके का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि सुरक्षा और संरक्षापूर्ण जीवन में लौटने का यही एकमात्र हथियार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हर जरूरतमंद तक टीके की खुराक पहुंचने तक जश्न इंतजार कर सकता है, लेकिन इस आशावादी पल के लिए बधाई देना संदर्भ से परे नहीं है।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘टीके की घोषणा के साथ विज्ञान के क्षेत्र में भारत की लंबी छलांग आत्मनिर्भर भारत के जज्बे का स्पष्ट प्रदर्शन है। यह दर्शाता है कि आत्मनिर्भर भारत न केवल उसके अपने लोगों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन