लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल का विरोध करने वालों को सलाम किया

By भाषा | Updated: June 25, 2019 11:25 IST

Open in App
ठळक मुद्दे25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा और उसके बाद की घटनाएं भारतीय इतिहास के सबसे खराब अध्यायों में से एक- राजनाथकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने याद किया कि कैसे अखबारों को बंद कर दिया गया था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में आज ही के दिन लगाए गए आपातकाल का विरोध करने वाले सभी महान लोगों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अधिनायकवाद पर लोकतंत्र की जीत हुई थी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भारत बेहद कड़ाई से और निडर होकर आपातकाल का विरोध करने वाले महान लोगों को सलाम करता है। अधिनायकवादी सोच पर भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत हुई।’’ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट किया है कि आपातकाल का वक्त ‘‘काला धब्बा है।’’

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘1975 में, आज ही के दिन, कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। कृतज्ञ राष्ट्र आपातकाल के विरोध में आंदोलन चलाने वाले भारतीय जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हजारों कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देता है।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर के माध्यम से अपने विचार रखें हैं कि कैसे आपातकात भारत के इतिहास का काला अध्याय है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा और उसके बाद की घटनाएं भारतीय इतिहास के सबसे खराब अध्यायों में से एक है। आज के दिन, हम भारतीयों को अपनी संस्थाओं और संविधान की सम्प्रभुता बनाए रखने के महत्व को समझना चाहिए।’’

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने याद किया कि कैसे अखबारों को बंद कर दिया गया था और देश के नागरिकों से उनके मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लाखों देशभक्तों ने देश में लोकतंत्र की पुन:बहाली के लिए कष्ट उठाए। मैं उन सभी सिपाहियों को सलाम करता हूं।’’ देश में इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 25 जून, 1975 से लेकर 21 मार्च, 1977 तक आपातकाल लागू रहा था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह