आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा: नडडा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 23:42 IST2021-11-16T23:42:14+5:302021-11-16T23:42:14+5:30

Emergency a blot on India's democracy: Nadda | आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा: नडडा

आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा: नडडा

देहरादून, 16 नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को आपातकाल को भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा बताते हुए कहा कि देश की जनता पर इस कठोर उपाय को लागू करने के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के समापन पर मंगलवार को नड्डा ने रूद्रपुर में उन लोगों से मुलाकात के दौरान यह बात कही ​जिन्होंने देश में लगे आपातकाल के दौरान जेल की सजा काटी थी।

नड्डा ने कहा कि आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा लगाया और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि उस क्रूर और कठोर समय को कभी नहीं भूला जा सकता और कांग्रेस को दमनकारी कार्य के लिए कभी माफ नहीं किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने उस दौरान जेल में रहे 'लोकतंत्र के सिपाहियों' के अनुभव सुने और कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत देश में लोकतंत्र है। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें शाल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि भाजपा उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चल रही है।

नड्डा ने कहा कि 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर भारत ने दिखा दिया है कि वह हर तरह से आत्मनिर्भर है। बाद में, नड्डा ने शहीद उधम सिंह को एक महान क्रांतिकारी बताते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Emergency a blot on India's democracy: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे