लाइव न्यूज़ :

गबन मामला: सहकारिता बैंक के निदेशकों को अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:10 IST

Open in App

अलीबाग, 20 मई करनाला नगरी सहकारिता बैंक के 19 निदेशकों को 529 करोड़ रुपये के गबन के मामले में महाराष्ट्र सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। इस बैंक का मुख्यालय पनवेल में है।

एक सार्वजनिक नोटिस के मुताबिक, पूर्व विधायक और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के विवेक पाटिल और उनके बेटे अभिजीत समेत अन्य निदेशकों को दो जून को ठाणे में सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार के दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। पाटिल बैंक के संस्थापक हैं।

बता दें पाटिल समेत 76 लोगों के खिलाफ गबन का मामला सामने आने के बाद पनवेल पुलिस के यहां मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नोटिस के मुताबिक, यह पाया गया है कि जमाकर्ताओं के पैसे को पाटिल के नियंत्रण वाले न्यासों में भेजा गया है। बैंक की 17 शाखाएं हैं।

सहकारिता विभाग ने प्रत्येक निदेशक पर 16-29 करोड़ रुपये की देनदारियों को तय करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।

कर्ज वितरण के फर्जी मामले और आर्थिक कुप्रबंधन बैंक को खतरनाक स्थिति में ले गए जिससे बैंक के 40 हजार जमाकर्ता प्रभावित हुए हैं। जून 2020 में भारतीय रिजर्व ने खाते से पैसा निकाले की सीमा 500 रुपये तय कर दी थी।

रिजर्व बैंक ने गबन के बारे में रिपोर्ट जमा की है और पनवेल थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे