लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया में फंसे श्रमिकों की वापसी की सांसद की अर्जी पर दूतावास ने लिया संज्ञान

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:38 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 25 मई कंबोडिया के नोम पेन्ह में लॉकडाउन के कारण फंसे 150 भारतीय श्रमिकों की सुरक्षित वापसी की एक सांसद की अपील के बाद कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह उन मजदूरों को वापस भेजने के लिए विमान का प्रबंध करने की कोशिश कर रहा है।

कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक ट्वीट में रवि किशन का जिक्र करते हुए कहा, "दूतावास कंबोडिया में फंसे सभी भारतीयों को हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है। हम एक प्रत्यावर्तन उड़ान का प्रबंध करने की कोशिश भी कर रहे हैं।"

सांसद रवि किशन ने दूतावास को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कंबोडियाई दूतावास का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उनके पत्र का संज्ञान लिया और उस पर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कंबोडिया में 150 से ज्यादा भारतीय श्रमिक लागू लॉकडाउन के कारण फंस गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ये मजदूर गोरखपुर तथा उसके आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं।

शनिवार को कुछ श्रमिकों ने गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन से संपर्क किया और उन्हें अपनी व्यथा बताई जिसके बाद शनिवार को सांसद ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र लिखकर इन श्रमिकों के लिए मदद मांगी।

ये श्रमिक जुलाई 2019 में मजदूरी करने के लिए कंबोडिया गए थे और 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान भी उन्हें बड़ी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था। मगर लॉकडाउन खुलने के बाद वे दोबारा काम पर लौट गए थे लेकिन फरवरी 2021 से एक बार फिर कंबोडिया में लॉकडाउन लागू कर दिया गया जिसके बाद श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट एक बार फिर पैदा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो