लाइव न्यूज़ :

दूतावासों और राजनयिकों ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई राष्ट्रों के दूतावासों और राजनयिकों ने मंगलवार को शुभकामनाएं दी और देश के साथ संबंध बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत में फ्रांस के राजदूत एम्मानुएल लेनैन ने कहा, “भारत के लोगों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महामारी के इस दौर में दुनिया ने सही मायनों में भारत की उदारता और एकजुटता की भावना को देखा है।”

उन्होंने कहा, “भारत के रणनीतिक साझेदार के रूप में फ्रांस, वैश्विक चुनौतियों का साथ मिलकर सामना करने का इच्छुक है।”

भारत में जापानी राजदूत सातोशी सुजुकी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने का उल्लेख करते हुए सुजुकी ने कहा, “शिंजो आबे को पद्म विभूषण दिए जाने पर मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। यह भारत में सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक है। यह सम्मान जापान-भारत संबंधों का एक और प्रतीक होगा।”

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त नियुक्त हुए एलेक्स एलिस ने ट्विटर पर हिंदी में शुभकामनाएं दी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के संदेश को भी साझा किया।

गणतंत्र दिवस पर एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए संदेश में भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने कहा, “हमारी साझेदारी मजबूत है और इसमें वृद्धि हो रही है। यह लोकतंत्र, रक्षा, दोनों देशों की जनता और दोस्ती के साझा मूल्यों पर आधारित है।”

भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडनर ने भी हिंदी में शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

यहां स्थित सिंगापुर के दूतावास ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव तथा राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा द्वारा सिंगापुर के तत्कालीन प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग का 1994 में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत करते हुए तस्वीर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल