लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में पांच घंटे तक मृतक के चेहरे पर रेंगती रहीं चींटियां, रोते-रोते पत्नी ने आंखों एवं चेहरे से चीटियां हटाईं 

By भाषा | Updated: October 16, 2019 19:07 IST

शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए एल शर्मा ने बताया, ‘‘शव पर चींटियाँ चलने वाली घटना की हमने आज प्रारंभिक जांच की और उसके आधार पर, लापरवाही बरतने के आरोप में एक सिविल सर्जन सहित पांच मेडिकल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देघटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोष जताया है। ऐसी घटनाएँ मानवता और इंसानियत को शर्मसार करती हैं, इन्हें बर्दाश्त क़तई नहीं किया जा सकता।

मध्य प्रदेश में शिवपुरी के जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में दो दिन से भर्ती मरीज बालचंद्र लोधी (50) की मंगलवार सुबह मौत हो जाने के बाद उसका शव पांच घंटे तक वार्ड के पलंग पर पड़ा रहा और उसके चेहरे पर चींटियां रेंगती रहीं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार को सिविल सर्जन सहित पांच मेडिकल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए एल शर्मा ने बताया, ‘‘शव पर चींटियाँ चलने वाली घटना की हमने आज प्रारंभिक जांच की और उसके आधार पर, लापरवाही बरतने के आरोप में एक सिविल सर्जन सहित पांच मेडिकल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिविल सर्जन पी के खरे, ड्यूटी डॉक्टर दिनेश राजपूत एवं तीन नर्सों को अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया है।’’ शर्मा ने हालांकि जांच के बारे में अन्य ब्योरा देने से मना कर दिया। मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव पर चींटियाँ चलने वाली घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोष जताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लापरवाही का यह बहुत ही गंभीर मामला है। मैंने ही अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया जाये।’’ इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवपुरी में ज़िला अस्पताल में एक मरीज़ की मौत होने के बाद उसके शव पर चींटियाँ चलने और इस घटना पर बरती गयी लापरवाही की घटना बेहद असंवेदनशीलता की परियाचक।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘ऐसी घटनाएँ मानवता और इंसानियत को शर्मसार करती हैं, इन्हें बर्दाश्त क़तई नहीं किया जा सकता। घटना की जाँच के आदेश, जाँच में दोषी व लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।’’ मालूम हो कि मरीज बालचंद्र लोधी को पेट की बीमारी के चलते रविवार को जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी 5 घंटे मरीज का शव पलंग पर पड़ा रहा और उसके चेहरे पर चींटियां रेंगती रहीं।

इस दौरान अस्पताल के इस वार्ड में नर्स, वार्ड ब्वॉय एवं ड्यूटी डॉक्टर आते-जाते रहे लेकिन शव की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। रामश्री लोधी ने बताया कि वह सोमवार रात को अपने छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल के लिए घर चली गई थी। ‘‘जब मंगलवार सुबह 10 बजे किसी ने मेरे पति के निधन की जानकारी मुझे दी, तब मैं एक घंटे बाद अस्पताल पहुंची और रोते-रोते मृत पति की आंखों एवं चेहरे पर से चीटियां हटाईं।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया